फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Notice issued to two vendors selling huge quantity of urea on an Aadhar card

हाथरस: एक आधार कार्ड पर भारी मात्रा में यूरिया की बिक्री करने वाले दो विक्रेताओं को नोटिस जारी

Tue, 27 Oct 2020 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Notice issued to two vendors selling huge quantity of urea on an Aadhar card
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में यूरिया की खरीद का सत्यापन शुरू हो गया है। इस काम के लिए कृषि विभाग की ओर से प्रत्येक ब्लॉक में टीमों का गठन किया गया है। एक आधार कार्ड पर अधिकतम मात्रा में यूरिया खरीदने वाले टॉप 20 खरीददारों का सत्यापन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी ने दो यूरिया विक्रेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
यूरिया की कालाबाजारी को रोकने के लिए शासन स्तर से बेहद सख्ती बरती जा रही है। शासन ने यूरिया की खरीद करने वाले टॉप 20 खरीददारों की स्थानीय स्तर पर सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अधिकतम मात्रा में यूरिया की बिक्री करने वाले विक्रेताओं का भी डाटा तैयार किया जा रहा है। एक आधार पर बड़ी मात्रा में यूरिया की बिक्री करने वाले विक्रेताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं और उनका स्पष्टीकरण लिया जा रहा है।
विज्ञापन

वही एक आधार पर अधिकतम यूरिया खरीदने वाले किसानों का भी सत्यापन विभाग की ओर से किया जा रहा है। इसके लिए ब्लॉक स्तरीय टीमों का गठन किया गया है। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि यूरिया विक्रेताओं को इस संबंध में नोटिस भी जारी किए गए हैं और स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed