फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Nirbhaya's advocate Seema could not even go to the village of Bitiya, Nokzhonk

हाथरस: निर्भया की अधिवक्ता सीमा भी नहीं जा सकी बिटिया के गांव, नोकझोंक

Fri, 02 Oct 2020 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Nirbhaya's advocate Seema could not even go to the village of Bitiya, Nokzhonk
हाथरस: निर्भया की वकील सीमा कुशवाहा को बिटिया के गांव जाने से रोकते प्रशासन व पुलिस के अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित निर्भया कांड की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा भी बृहस्पतिवार को चंदपा आईं। वह भी बिटिया के गांव जाना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी नहीं जाने दिया और एसआईटी जांच का हवाला दिया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई।
वह लौटकर थाने आ गईं। उनकी डीएम, एसपी से काफी देर तक बातचीत हुई और उन्होंने यह भी कहा कि वह पीड़ित परिवार से मिलना चाहती हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने उन्हें गांव नहीं जाने दिया। इस मौके पर अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने कहा कि कानून व्यवस्था फेल हुई है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस है। पुलिस अपराधियों को नहीं रोक पा रही है।
विज्ञापन

पीड़ितों को न्याय नहीं दिला पा रही। मेरी विवेचना अधिकारी सीओ से बातचीत हुई है। पीड़िता के भाई से भी बातचीत हुई है। जो बेटी बोल और लिख नहीं सकती थी, उसका मेडिकल कराना चाहिए था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गलत तरीके से बिटिया का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार की सहमति नहीं ली गई। महिलाएं इस देश में सुरक्षित नहीं हैं। इस देश में अभी कानून मजबूत नहीं है। कोई भी कही भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed