फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Nine newlyweds tied the knot with pomp

हाथरस : नौ नवयुगलों को धूमधाम से परिणय सूत्र में बांधा

Fri, 04 Nov 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Nine newlyweds tied the knot with pomp
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए कुशवाहा समाज सेवा समिति के बैनर तले 10वें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन शुक्रवार को आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित गांव नगला भंभु जाट के निकट श्रीराम धर्मशाला में हुआ। नौ नवयुगलों को दांपत्य सूत्र में बांधा गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बदायूं सिनोद शाक्य मौजूद थे। अध्यक्षता विजेंद्र सिंह कुशवाहा ने की।
शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मुरसान रजनीश कुशवाहा ने फीता काटकर किया। दीप प्रज्ज्वलन ममतेश शाक्य एवं पीपी सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। संचालन अमर सिंह कुशवाहा ने किया। समिति के अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाहा ने कहा कि शादी विवाह में होने वाली फिजूल खर्ची एवं दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए समाज द्वारा हर वर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाता है। इसके बाद घोड़ों पर सवार दूल्हों को बैंड-बाजों के साथ विवाह स्थल पर ले जाया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर बरात की अगवानी की।
विज्ञापन

आचार्य देवेंद्र सिंह शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के बीच हिंदू रीति-रिवाज से वैवाहिक क्रियाएं संपन्न कराईं। नवयुगलों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। आयोजक मंडल ने प्रत्येक जोडे़ को पायल, अंगूठी, टीका, पैंडल, नथुनी, दूल्हे के कपडे़, शृंगारदानी, घड़ी, बेड, ड्रेसिंग टेबल, एलईडी टीवी, बड़ा बक्सा, छत का पंखा, मेज-कुर्सी, 51 स्टील के बर्तन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुष्पेंद्र संग सोनिया, रोहित संग नीरू, प्रेमवीर संग नंदनी, भरत संग दीक्षा, दीपक संग गीता, राधे कुशवाहा संग ममता, किशन संग रानी, नीरज संग धर्मेंद्र, दीक्षा संग प्रदीप कुमार परिणय सूत्र में बंधे।

इस मौके पर कन्ही सिंह कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, हर्षकांत, गंगाराम, प्रेम सिंह, हीरा सिंह, उमेश कुमार, कांत कुशवाहा, मुकेश कुमार आदि मंचासीन थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed