{"_id":"5eed039d8ebc3e43053a39ce","slug":"hathras-news-hathras-news-ali236566790","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में गर्मी के साथ गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में गर्मी के साथ गहराया बिजली संकट
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली भी नखरे दिखा रही है। शुक्रवार को शहर में बिजली ने सुबह से शाम तक आंख मिचौली का खेल खेला। वहीं मीतई सबस्टेशन में कैपिस्टर बैंक मरम्म्त का काम चला। इस कारण कुछ देर के लिए वहां से भी बिजली बाधित रही। बिना बिजली के लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा।
शहर में सात बिजलीघरों के जरिए करीब 33 हजार उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जाती है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली के उपकरण भी जवाब देने लग गए हैं। कभी रात में कभी दिन में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार की दोपहर को मीतई सबस्टेशन में कैपिस्टर बैंक मरम्मत का काम चला।
इस कारण कुछ देर के लिए शहर व देहात की बिजली गुल रही। वहीं बाकी कसर ओवर लोडिंग के कारण हुए लोकल फॉल्टों ने पूरी कर दी। शहर के प्रगतिपुरम, गिजरौली, ओढ़पुरा आदि बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली ने आंख मिचौली का खेल खेला। इस कारण बिना बिजली के लोगों का हाल-बेहाल हो गया। लोग बिजली विभाग को कोसते हुए नजर आए।