फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Newly married man in suspicious condition

हाथरस: संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता की मौत

Sun, 05 Jul 2020 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Newly married man in suspicious condition
हाथरस: संदिग्ध हालात में मृत विवाहिता का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कोका में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में ही फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
चंदपा क्षेत्र के गांव कोका निवासी मोनू पुत्र भगवान सिंह की शादी इसी वर्ष फरवरी 2020 में जसोदा (21 वर्ष) पुत्री राम अवतार निवासी नगला वीरी कोतवाली सकरौली एटा के साथ हुई थी। शनिवार की सुबह उसका शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। तदुपरांत यह शव उतारा गया। इस बीच किसी ने इसकी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। इस बात की जानकारी होने के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली चंदपा के एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने भी इस संबंध में किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed