फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: New SDM visited the city, found dirt

हाथरस: नवागत एसडीएम ने किया शहर भ्रमण, मिली गंदगी

Tue, 18 Aug 2020 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: New SDM visited the city, found dirt
हाथरस: नवागत एसडीएम सदर शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नवागत उपजिलाधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने मंगलवार को चार्ज संभालने के साथ-साथ शहर का भ्रमण किया। उन्होंने कई वार्डों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था की स्थिति से असंतुष्ट नजर आए।
नवागत उपजिलाधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने चार्ज संभालने के साथ ही शहर की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कई बार वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डों में गंदगी व जलभराव की स्थिति देखने को मिली। उन्होंने तत्काल ईओ नगरपालिका को जलभराव व गंदगी से निजात पाने के लिए कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था एक अहम मुद्दा है। इसके लिए जल्दी कार्य योजना तैयार की जाएगी और उसको अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed