फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras never found a place in Yogi's cabinet

योगी के मंत्रिमंडल में हाथरस को फिर नहीं मिली जगह

Thu, 22 Aug 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras never found a place in Yogi's cabinet
योगी के मंत्रिमंडल में हाथरस को फिर नहीं मिली जगह
विज्ञापन

सारी चर्चाएं व कयासों को लगा विराम, कई स्थानीय नेता व समर्थक निराश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के विस्तार में इस बार भी हाथरस को जगह नहीं मिली। मंत्रिमंडल में जनपद के किसी भी विधायक या नेता को जगह नहीं मिली। इसके साथ ही तमाम तरह की चर्चाओं को विराम लग गया। इससे कई स्थानीय नेता व उनके समर्थकों में निराशा दिखी।
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस जिले में तीन में से 2 सीटें हासिल की थी। उसके बाद इस साल लोकसभा चुनाव भी भाजपा ने ही जीता था। योगी सरकार में इस जिले के किसी विधायक या अन्य नेता को शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि योगी सरकार में यहां के किसी विधायक अथवा भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता को मंत्री बनाया जा सकता है। सबसे ज्यादा चर्चाएं सदर विधायक हरीशंकर माहौर के नाम की हो रही थी।
विज्ञापन

माहौर भाजपा के काफी पुराने नेता हैं और सासनी क्षेत्र से पूर्व में तीन माह विधायक भी रह चुके हैं। इस बार वह हाथरस सदर सीट से विधायक हैं। इसकी वजह पार्टी से उनका पुराना जुड़ाव और दलित चेहरा माना जा रहा था। हालांकि माहौर का कहना था कि उन्हें किसी पद की कोई लालसा नहीं है और वह तो पार्टी के निष्ठावान सिपाही हैं। सोशल मीडिया पर पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के मंत्री बनने की चर्चा भी जमकर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यह खबर उड़ी कि रामवीर को भाजपा मंत्री बना सकती है। वैसे भी रामवीर बसपा से निलंबित चल रहे हैं। हालांकि रामवीर ने खुद इसका खंडन किया था। इसी तरह से पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के भी मंत्री बनने की चर्चाएं हुई लेकिन बुधवार को जब मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो इसमें हाथरस का कोई चेहरा शामिल नहीं था। ऐसे में कुछ नेता व उनके समर्थक खासे निराश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed