फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Neither the silence broke nor the shops opened fully

हाथरस : न सन्नाटा टूटा, न दुकानें पूरी तरह खुलीं

Wed, 15 Jun 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Neither the silence broke nor the shops opened fully
हाथरस : पुरदिलनगर में ड्रोन कैमरे से होती निगरानी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद 10 जून को कस्बा पुरदिलनगर में हुए बवाल के बाद हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। कस्बे में छाया सन्नाटा पूरी तरह खत्म नहीं हो रहा है। मुख्य बाजार तो उसी दिन से खुल रहे हैं, लेकिन मुस्लिम बहुल इलाकों की दुकानें अभी बंद चल रही हैं। कहा जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से यह लोग घर वापसी नहीं कर पा रहे हैं।
हालांकि पुलिस प्रशासन लगातार इन लोगों को आश्वस्त कर रहा है कि निर्दोषों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न हीं आगे की जाएगी। पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही गिरफ्तारी की जा रही है। ड्र्रोन कैमरों की मदद से कस्बे की सघन निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बवाल के बाद पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अब तक 55 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस-प्रशासन इस घटना के बाद चौकसी बरत रहा है। हालांकि कस्बे के मुख्य बाजार तो रोजाना सामान्य रूप से खुल रहे हैं, लेकिन मुस्लिम बहुल इलाकों में सन्नाटा अभी भी बरकरार हे। बड़ी संख्या में लोग गिरफ्तारी के भय से कस्बे से पलायन कर गए हैं। दहशत की वजह से बाजारों में ग्राहक भी कम आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed