फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Neeraj Devi became the head of Rampur by winning by 279 votes

हाथरस : 279 मतों से जीतकर नीरज देवी बनीं रामपुर की प्रधान

Sat, 06 Aug 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Neeraj Devi became the head of Rampur by winning by 279 votes
हाथरस : रामपुर के प्रधान चुनने के बाद नीरज देवी को प्रधान का प्रमाणपत्र देते एसडीएम शिव सिंह। संव - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

विकास खंड की ग्राम पंचायत रामपुर में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में प्रत्याशी नीरज देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कविता देवी को 279 वोटों के अंतर से हरा दिया। इस उपचुनाव में नीरज देवी, कविता देवी एवं आशा देवी के बीच मुकाबला था।
शुक्रवार की सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। करीब दो घंटे चली मतगणना में नीरज देवी ने कुल 946 में से 518 वोट पाए, कविता देवी ने 239 वोट एवं आशा देवी के 171 वोट मिले । इनमें से 18 वोट निरस्त हो गए। नीरज देवी ने कविता देवी को 279 वोटों से हराकर चुनाव जीत लिया।
विज्ञापन

इधर, क्षेत्र के वार्ड संख्या 38 में सदस्य पद के प्रेमशंकर के अलावा अन्य किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र नहीं भरने पर उसे निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। दोनों विजयी प्रत्याशियों को क्रमश: प्रधान पद के लिए एसडीएम शिव सिंह एवं बीडीसी सदस्य के पद के लिए एआरओ ने प्रमाणपत्र दिए। मतगणना में शांति बनाए रखने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed