{"_id":"60ce41e88ebc3e330a1c4abb","slug":"hathras-national-reading-day-celebrated-online-in-srb-school-hathras-news-ali2659723158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एसआरबी स्कूल में ऑनलाइन मनाया राष्ट्रीय पठन दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एसआरबी स्कूल में ऑनलाइन मनाया राष्ट्रीय पठन दिवस
विज्ञापन
हाथरस : रीडिंग डे पर एसआरबी पब्लिक स्कूल में आयोजित होता वर्चुअल कार्यक्रम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शिक्षा मंत्रालय व नीति आयोग ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पीएन पानिकर के सम्मान में राष्ट्रीय पठन दिवस मनाया। कोरोना काल में विद्यालय बंद होने के कारण इस वर्ष यह दिवस ऑनलाइन मनाने का फैसला किया गया। इस क्रम में एसआरबी पब्लिक स्कूल में भी नेशनल रीडिंग डे मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक पुनीत सिंह, निदेशक प्रदीप सेंगर, संरक्षक एपी सिंह और प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने की। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने पुस्तिका के कुछ अंश पढ़ने के बाद इस दिवस के महत्व के बारे में बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत ‘कैसे पढ़ें’ पर काफी जोर दिया गया है।
आज के समय में पढ़ना-लिखना काफी महत्वपूर्ण है। विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को पुस्तक पढ़ने ,अखबार पढ़ने एवं व्यवहारिक पत्र लिखने आदि में दक्ष होना भी अनिवार्य है। एपी सिंह ने इस प्रकार के आयोजन को छात्रों में छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
डायरेक्टर प्रदीप सेंगर ने कहा कि सभी छात्रों को प्रेरणादायक पुस्तकों को पढ़ने की आदत बनानी चाहिए। कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साह व ऊर्जा के साथ प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने पुस्तक पढ़ते हुए अपने अपने वीडियो व फोटो स्कूल को भेजे। इसमें महिमा सिंह, खुशी सिंह, याशिका चौहान, प्रियांशी दीक्षित, जाह्नवी, योग्यता, पुलकित, पारस चौधरी, वैष्णवी चौहान, सोनम, दीक्षा आदि मौजूद थीं।