फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mursan, Sahpau, Sadabad's condition deteriorates in Panchayat award application

हाथरस : पंचायत पुरस्कार आवेदन में मुरसान, सहपऊ, सादाबाद की स्थिति खराब

Wed, 05 Oct 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:18 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसपंचायत पुरस्कार वर्ष 2023 के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय सतत विकास पुरस्कार, नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत: विकास पुरस्कार के लिए जिले में 4167 के सापेक्ष अभी तक 1732 ही आवेदन हो सके हैं।शासन स्तर से इन पुरस्कारों के आवेदनों की लगातार समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
Hathras: Mursan, Sahpau, Sadabad's condition deteriorates in Panchayat award application

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत पुरस्कार वर्ष 2023 के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय सतत विकास पुरस्कार, नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत: विकास पुरस्कार के लिए जिले में 4167 के सापेक्ष अभी तक 1732 ही आवेदन हो सके हैं। हालांकि समस्त पुरस्कारों के लिए आवेदन कराने की जिम्मेदारी खंड विकास कमेटी को दी गई है। आवेदन करने में ब्लॉक मुरसान, सहपऊ और सादाबाद विकास खंड की स्थिति बेहद खराब है। इन आवेदनों के औसतन अंक के आधार पर जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत का चयन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से इन पुरस्कारों के लिए ग्राम पंचायतों को सतत विकास लक्ष्यों के नौ विषयों पर उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय पंचायत परफॉरमेंस असेसमेंट कमेटी एवं ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय ब्लॉक स्तरीय पंचायत पंचायत परफॉर्मेंस असेसमेंट कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

शासन स्तर से इन पुरस्कारों के आवेदनों की लगातार समीक्षा की जा रही है। यहां विकास खंड मुरसान में 729 के सापेक्ष 147, सहपऊ में 459 में से 131, सादाबाद 552 में से 166 और सासनी में 738 में से 276 ही आवेदन हो सके हैं। ब्लॉक स्तर से लापरवाही के चलते आवेदन की प्रक्रिया धीमी पड़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed