{"_id":"62d6ea3429d729250458b468","slug":"hathras-municipality-will-verify-the-connections-of-amrit-yojana-hathras-news-ali296375879","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नगर पालिका कराएगी अमृत योजना के कनेक्शनों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नगर पालिका कराएगी अमृत योजना के कनेक्शनों का सत्यापन
विज्ञापन
हाथरस : अमृत याजना के तहत लगे पानी के संयोजन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव भारद्वाज
हाथरस। शहर में जल निगम द्वारा अमृत योजना के तहत दिए गए जल संयोजनों का नगर पालिका प्रशासन सत्यापन कराएगा। जल निगम के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि शहर में अमृत योजना के तहत 22 हजार घरों में पानी के कनेक्शन दिए गए हैं, जबकि नगर पालिका के अधिकारियों को इसमें आंकड़ेबाजी ज्यादा नजर आ रही है। इसकी वजह यह भी है कि काफी लोगों को कनेक्शन नहीं मिले हैं। ऐसे में नगर पालिका के अधिकारी जल निगम से सूची लेकर इसका सत्यापन कराने की तैयारी कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत शहर में साढ़े 300 किलोमीटर पाइप लाइन डाली गई। इस कारण अधिकांश गलियां क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। इसके बाद कई गलियों में अभी तक पाइप लाइन नहीं डाली गई है। काफी लोग आज भी अमृत योजना के कनेक्शन से वंचित हैं। इस कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है और उन्हें इस योजना के तहत पानी नहीं मिल रहा।
जल निगम ने जिस कार्यदायी संस्था को काम दिया था, उसका दावा है कि उसने लक्ष्य से अधिक कनेक्शन दे दिए हैं। जल निगम के अधिकारियों ने नगर पालिका के जलकल विभाग को 22 हजार कनेक्शनों की सूची सौंप दी है। सूत्रों का कहना है कि नगर पालिका के जलकल विभाग को इस सूची में झोल नजर आ रहा है, इसलिए नगर पालिका द्वारा इन कनेक्शनों का सत्यापन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
नया कनेक्शन लेने के लिए झेलनी होंगी मुश्किलें
यदि किसी व्यक्ति का अमृत योजना के तहत कनेक्शन नहीं हुआ तो वह नगर पालिका के जलकल विभाग में कनेक्शन लेने के लिए प्रार्थना पत्र देगा। उसके बाद नगर पालिका में उसके कनेक्शन की रसीद कटेगी। तब जाकर कनेक्शन मिलेगा। कुल मिलाकर यह नए कनेक्शनधारकों को मुश्किलों से जूझना पड़ेगा।
जल निगम की तरफ से पानी के संयोजनों की सूची सौंपी गई है। इस सूची के आधार पर संयोजनों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।
-सोमप्रकाश, सहायक अभियंता जलकल संस्थान