फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: MP writes letter to CM to cancel the case

हाथरस: मुकदमा निरस्त करने को सांसद ने सीएम को लिखा पत्र

Wed, 20 May 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: MP writes letter to CM to cancel the case
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कैंसर रोगी व उसके बेटे के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने के लिए सांसद राजवीर दिलेर ने सीएम को पत्र लिखा है। सांसद का कहना है कि गली सीकनापान निवासी एक व्यक्ति कैंसर रोग से पीड़ित है।
उक्त कैसर पीड़ित ने जिला अस्पताल हाथरस में अपनी कोरोना जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट 27 अप्रैल को निगेटिव आई थी। 29 अप्रैल को नोएडा के एक अस्पताल में उनको कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि कराई थी। इस पर सीएमओ हाथरस में और कोई ध्यान नहीं दिया। उन्हें उनके परिवार को क्वारंटीन नहीं किया गया, बल्कि 12 मई को कोरोना पॉजिटिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

इसमें उक्त कैंसर पीड़ित व उसके परिजनों की कोई गलती नहीं है। यह मुकदमा डॉक्टरों की लापरवाही छिपाने के लिए किया गया है। इस प्रकरण में दोषियों के प्रति उचित कार्रवाई करते हुए उक्त कैंसर पीड़ित व उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा निरस्त करने की मांग सांसद ने की है और सीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed