फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: More and more youth will have to connect with Hindi

हाथरस : ज्यादा से ज्यादा युवाओं को हिंदी से जोड़ना होगा

Fri, 17 Sep 2021 09:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: More and more youth will have to connect with Hindi
हाथरस : विनीत कुमार, शिक्षक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदी भाषा सिर्फ अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र का स्वाभिमान भी है। हिंदी हमारी सदियों पुरानी संस्कृति और सभ्यता की संवाहक है। यह कहना है शहर के शिक्षकों का।
शिक्षकों का कहना है कि भारतवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि हिंदी जैसी सशक्त भाषा उनकी मातृभाषा है। इसके बाद भी लोग आज हिंदी बोलने में झिझक महसूस करते हैं। शिक्षकों का कहना है कि हिंदी की बेहतरी के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

युवा पीढ़ी को अपनी भाषा से जोड़ने की मुहिम चलानी होगी। युवा पीढ़ी को हिंदी साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित करना होगा। हिंदी को रोजगार परक भाषा के रूप में प्रस्तुत करना होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इससे जुडे़ं। तभी हिंदी अपना पुराना वैभव प्राप्त कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहास साक्षी है कि जब भी किसी भारतीय ने विदेश के किसी मंच पर हिंदी भाषा में भाषण दिया है तो पूरे विश्व ने उसका स्वागत किया है, लेकिन वर्तमान में भारतीय जनमानस अपने देश में हिंदी के प्रयोग को लेकर झिझक महसूस करता है। इस सोच को बदलने की जरूरत है।
-रमाशंकर शिक्षक
अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा के बढ़ते चलन से हिंदी से नई पीढ़ी दूर होती जा रही है। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है कि हम अपने बच्चों को हिंदी से जोड़ें। घर पर हिंदी का ही प्रयोग करें। बच्चों में हिंदी साहित्य पढ़ने के प्रति रुचि जागृत करना हिंदी की बेहतरी के लिए आवश्यक है।

-रचिन कौशिक शिक्षक
हिंदी दुनिया की सबसे समृद्ध भाषा है। किसी एक शब्द को लिखने के लिए हिंदी में कई विकल्प मौजूद हैं। इसके बावजूद लोग हिंदी बोलने में हीन भावना महसूस करते हैं। हिंदी का मान-सम्मान और गौरव बरकरार रखना हर भारतीय का कर्तव्य है।
-विनीत कुमार शर्मा, शिक्षक

हाथरस : रमाशंकर, शिक्षक।  संवाद

हाथरस : रमाशंकर, शिक्षक। संवाद- फोटो : HATHRAS

हाथरस : रचिन कौशिक, शिक्षक।   संवाद

हाथरस : रचिन कौशिक, शिक्षक। संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed