{"_id":"609586d38ebc3ecc32661953","slug":"hathras-monitoring-of-migrants-in-villages-intensifies-hathras-news-ali2626419117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गांवों में आने वाले प्रवासियों की निगरानी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गांवों में आने वाले प्रवासियों की निगरानी तेज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला प्रशासन की ओर से जिले में आने वाले प्रवासियों की निगरानी के लिए ग्राम पंचायतों में निगरानी समितियां गठित की गई हैं। डीएम ने निगरानी समितियों की संख्या में इजाफा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी किए हैं।
जिले में प्रतिदिन आने वाले प्रवासियों की निगरानी की जा रही है। जिला मुख्यालय से निगरानी समितियों को फोन कर प्रवासियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। वहीं ग्राम पंचायतों में आने वाले प्रवासियों का स्वास्थ्य विभाग की टीम के जरिये कोरोना परीक्षण कराया जा रहा है। इन प्रवासियों का डेटा तैयार भी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में वर्तमान में करीब 500 समितियां क्रियाशील हैं।