फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: MLA in village Nagla Dhokla, Panchayat and put a stop to the enmity of cousins

हाथरस : गांव नगला धोकला में विधायक ने पंचायत कर चचेरे भाइयों की दुश्मनी पर लगाया विराम

Mon, 30 Nov 2020 11:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Hathras: MLA in village Nagla Dhokla, Panchayat and put a stop to the enmity of cousins
हाथरस : गांव नगला धोकला में पारिवारिक विवाद को शांत कराते सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्र की तीसरी बड़ी लड़ाई को आपसी समझौता कराकर इस पर विराम लगा दिया।
थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला धोकला निवासी हेमंत गौतम एवं हरिश्चंद्र गौतम, जो कि चचेरे भाई हैं, उनमें पिछले कई सालों से विभिन्न मुद्दों को लेकर झगड़े होते आ रहे थे, ये झगड़े इस स्थिति तक आ गए थे कि एक-दूसरे पर महिला छेड़खानी की भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दोनों पक्ष पुलिस के चक्कर लगा रहे थे। हाल ही में दोनों पक्षों के बच्चों में भी वहां झगड़ा हुआ था, जिससे दोनों पक्षों से लोग घायल होकर अस्पताल तक पहुंच गए थे। जब दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर विधायक रामवीर उपाध्याय के पास पहुंचे तो उन्होंने इस मामले में फैसला कराना उचित समझा।

वह गांव नगला धोकला पहुंचे और वहां आसपास के कई गांवों के लोगों को एकत्रित कर पंचायत की। पंचायत के दौरान पूर्व मंत्री ने दोनों पक्षों के साथ-साथ गांव के लोगों से भी विस्तृत जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों के सभी युवकों से आपसी माफी मंगवाकर एवं पैर छुलवाकर समझौता कराया। फैसला होने के उपरांत वहां पर एकत्रित सभी लोगों ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सतेंद्र शर्मा का स्वागत कर आभार जताया। इस मौके पर सतेंद्र शर्मा, मनमोहन गौतम, किशन गौतम, हरिश्चंद्र गौतम, रामेश्वर मास्टर, साधू चौधरी, संतोष गौतम, उपेंद्र गौतम, लोकेंद्र गौतम, अजीत गौतम, चौ. भूरी सिंह, महेंद्र चैधरी, जगवीर गौतम, रमेश गौतम, सुरेश गौतम, रामकिशन गौतम, कुंवरपाल गौतम, ओमप्रकाश गौतम, कुंवरजीलाल, नत्थीलाल, तेज सिंह गौतम, धर्मवीर चौधरी, विजयपाल प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed