फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Migrant workers will get free food grains on alternative ration card

हाथरस: प्रवासी श्रमिकों को वैकल्पिक राशन कार्ड पर मिलेगा निशुल्क खाद्यान्न

Mon, 01 Jun 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Migrant workers will get free food grains on alternative ration card
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर माह जून में होने वाले खाद्यान्न वितरण में कुछ परिवर्तन किए गए हैं। कोरोना महामारी के दौरान जिले में आने वाले प्रवासी मजदूरों के बने वैकल्पिक राशनों पर निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इसकी मॉनीटरिंग के लिए संबंधित अधिकारियों को नामित किया गया है।
डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि समस्त अंत्योदय योजना के कार्डधारकों, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों, जो कि मनरेगा के सक्रिय जॉब कार्डधारक हैं और श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। नगरीय क्षेत्र में केवल उन्हीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा, जोकि नगर विकास विभाग में पंजीकृत दिहाड़ी मजदूर हैं या श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक हैं।
विज्ञापन

मनरेगा जॉब कार्ड नंबर अथवा श्रम विभाग की पंजीकरण संख्या अथवा नगर निकाय की पंजीकृत संख्या का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। सभी कार्डधारकों को एक किग्रा चने का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के प्रवासी/अवरुद्ध श्रमिकों को उनके अस्थायी राशनकार्ड पर प्रति यूनिट तीन किग्रा गेहूं व दो किग्रा चावल तथा एक किग्रा चने का नि:शुल्क वितरण कराया जाएगा। उचित दर विक्रेताओं द्वारा सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक उचित दर दुकानों पर राशन वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed