फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Migrant laborers from Rajasthan will come daily from 50 buses in the district

हाथरस: जिले में 50 बसों से प्रतिदिन आएंगे राजस्थान से प्रवासी मजदूर

Fri, 15 May 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Migrant laborers from Rajasthan will come daily from 50 buses in the district
हाथरस: स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रवासी मजदूरों की वापसी की तैयारियों का जायजा लेते डीएम, एसपी और अ - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राजस्थान से यूपी के जिलों में जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को उनके जिलों तक रवाना किए जाने के लिए शासन की ओर से हाथरस को नोडल केंद्र बनाया गया है। जिले में करीब 50 बसें रोज आएंगी। इन बसों से आने वाले श्रमिकों को जिला खेल स्टेडियम में उतारा जाएगा और थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। यहां से भोजन उपलब्ध कराकर रोडवेज बसों के माध्यम से इनके जिलों के लिए रवाना किया जाएगा। इसे लेकर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने पूरा खाका खींचा। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी गौरव बंसवाल ने खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया और अफसरों के साथ बैठक की।
डीएम ने बताया कि राजस्थान राज्य में काम कर रहे उत्तर प्रदेश के लोग जिला स्पोर्ट स्टेडियम मथुरा रोड हाथरस में आएंगे। वहां से उनके मंडल/गृह जनपद तक पहुंचाया जाएगा। इस काम के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर से टेंट, लाइट, खानें, पीने के पानी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर को निर्देश देते हुए कहा कि बाहर से आ रहे सभी लोगों का टीम लगाकर प्रॉपर तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए थर्मल स्क्रीनिंग कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि थर्मल स्क्रीनिंग में यदि किसी व्यक्ति का तापमान सामान्य से अधिक पाया जाता है तो उनको अलग करते हुए निर्धारित स्थलों में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मौके पर दो एंबुलेंस अवश्य उपलब्ध रहनी चाहिए, जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, समस्त ईओ को पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर एवं आवश्यक वस्तुएं तथा ड्रेस उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि साफ सफाई में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। खाने की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बाहर से आ रहे लोगों को खाने तथा पीने का पानी समय से उपलब्ध कराएं। डीएम ने पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल से कहा कि निर्धारित स्थल में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करें जिससे कि किसी भी प्रकार के समस्या ना उत्पन्न हो। डीएम ने अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को कंप्यूटर तथा इंटरनेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed