फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Meter readers' parade did not start at power stations

हाथरस : बिजलीघरों पर नही शुरू हुई मीटर रीडरों की परेड

Sat, 12 Dec 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Meter readers' parade did not start at power stations
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली बिलिंग को बढ़ाने के लिए जिले के सभी बिजलीघरों पर एसडीओ और जेई द्वारा मीटर रीडर की हाजिरी ली जानी थी, लेकिन यह काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। बिलिंग के काम पर जाने पर मीटर रीडर सब स्टेशन पर रजिस्टर में हाजिरी लगाएंगे। उसके बाद मीटर रीडर रीडिंग लेने के लिए क्षेत्र में जाएंगे। एसई के तबादले के कारण यह योजना कागजों में सिमट गई है।
उल्लेखनीय है कि जिले में 64 बिजलीघरों के जरिये करीब सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इन उपभोक्ताओं की रीडिंग के लिए खंड वार मीटर रीडर की तैनाती है। बीते दिनों यह तय किया गया कि मीटर रीडर क्षेत्र में जाने से पहले सबस्टेशन पर पहुंचेंगे। एसडीओ और जेई इनसे कामकाज की जानकारी करेंगे।
विज्ञापन

उसके बाद सबस्टेशन पर रखे रजिस्टर में यह हाजिरी लगाएंगे। उसके बाद काम पर जाएंगे, ताकि संबधित सबस्टेशन के जेई को पता रहे कि मीटर रीडर किस जगह काम कर रहा है। औचक निरीक्षण में जेई भी यह जांच सकें कि रीडर सही काम कर रहा है या नहीं। अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि सबस्टेशनों पर रीडरों की हाजिरी के लिए रजिस्टर रखवाएं जाएंगे। मीटर रीडरों की हाजिरी एसडीओ और जेई द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed