फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mass marriage ceremony will be held on 27th, target to get 250 couples married

हाथरस : 27 को होगा सामूहिक विवाह समारोह 250 जोड़ों का विवाह कराने लक्ष्य

Mon, 16 May 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Mass marriage ceremony will be held on 27th, target to get 250 couples married
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से 27 मई को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर समाज कल्याण विभाग की ओर से नगर निकायों व ब्लॉकों से पात्र लाभार्थियों का डाटा मांगा गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवेदनों को पूरी तरीके से सत्यापन करने के बाद ही लाभार्थी सूची में शामिल किया जाए।
शासन के निर्देश पर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 27 मई को मथुरा रोड स्थित खेल स्टेडियम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के साथ साथ समाज कल्याण विभाग की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी निकायों व ब्लॉकों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि अपने अपने क्षेत्र से आवेदनों को एकत्रित कर सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के दौरान पात्र लाभार्थियों को पात्रता की सूची में शामिल कर सूची को जिला समाज कल्याण कार्यालय में रजिस्ट्रेशन के लिए भेजा जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए शासन स्तर निर्धारित मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed