{"_id":"60f86ad98ebc3e3fa154fa63","slug":"hathras-married-woman-s-body-found-on-roadside-family-members-accused-of-murder-hathras-news-ali268688871","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विवाहिता का शव सड़क किनारे मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विवाहिता का शव सड़क किनारे मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
हाथरस : मृतक अंजू का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
सादाबाद रोड पर गांव लुहेटा खुर्द के निकट बुधवार की सुबह एक युवती का शव सड़क के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। बाद में मृतका की शिनाख्त भी हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है और थाना कोतवाली में तहरीर दी है।
बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने सादाबाद रोड पर गांव लुहेटा खुर्द के निकट एक युवती का शव झाड़ियों में पड़ा देखा। मौके पर भीड़ लग गई और पुलिस भी वहां पहुंच गई। शव की शिनाख्त न होने पर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थोड़ी देर बाद ही शव की शिनाख्त अंजू (20 वर्ष) पत्नी हाकिम निवासी नगला गोपी थाना मुरसान के रूप में हो गई। उसके परिजन पहले पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और तदुपरांत थाना मुरसान आ गए।
मृतका के पिता बबलू पुत्र सुखराम निवासी नगला अलगर्जी थाना हाथरस गेट ने पुलिस को बताया कि उसने पुत्री अंजू की शादी पिछले वर्ष चार मई को हाकिम पुत्र लालाराम निवासी नगला गोपी मुरसान से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अंजू के ससुराली जन शादी में मिले दान दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और बाद में वह सोने की चेन और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे।
विज्ञापन
मांग न पूरी होने पर अंजू को यह लोग आए-दिन मारते पीटते थे। अंजू का देवर उसकी नहाते समय मोबाइल से फोटो खींचता था। मना करने पर यह लोग मारपीट करते थे। इसको लेकर इन लोगों ने अंजू का गला घोंटकर हत्या कर दी है और उसके शव को सादाबाद रोड स्थित गांव लुहेटा खुर्द के पास सड़क किनारे पर डाल दिया। इसे लेकर मृतका के पिता ने तहरीर दी है। मुरसान कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।