{"_id":"60bfbaed8ebc3e00d175ede8","slug":"hathras-married-woman-killed-for-not-giving-bike-in-dowry-husband-arrested-sikandhra-rahu-news-ali26503951","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दहेज में बाइक नहीं देने पर की विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दहेज में बाइक नहीं देने पर की विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कस्बा पुरदिलनगर निवासी एक विवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज में बाइक नहीं देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने बहन के पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मानपाल पुत्र रामचंद्र निवासी गांव फतेहपुर माफी कासगंज ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसने अपनी बहन किरन देवी की शादी पिछले साल 27 नवंबर को कस्बा पुरदिलनगर निवासी सुमित पुत्र मुन्नालाल के साथ दान दहेज देकर की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसकी बहन का उत्पीड़न करने लगे थे। तीन माह पहले बहन ने उसे बताया कि बाइक को लेकर ससुराल वाले उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते हैं।
मानपाल ने बताया कि मंगलवार को जब उसने बहन के सुसर मुन्नालाल को फोन किया तो उन्होंने मुझे बताया कि तुम्हारी बहन के पेट में दर्द है। संदेह होने पर हम पुरदिलनगर आए तो देखा कि घर के बाहर चारपाई पर उसकी बहन का शव पड़ा था। मृतका के भाई ने रिपोर्ट में उसके पति सुमित, जेठ राहुल, ससुर मुन्ना लाल, सास रामवती को नामजद किया गया है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।