{"_id":"5fd26b748ebc3e3d8174194e","slug":"hathras-married-woman-admitted-in-district-hospital-post-mortem-conducted-hathras-news-ali2508159157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिला अस्पताल में भर्ती विवाहिता की मौत, कराया गया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिला अस्पताल में भर्ती विवाहिता की मौत, कराया गया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
हाथरस : इलाज के दौरान मृत महिला का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला अस्पताल में भर्ती नव विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। यहां पर मायके व ससुराल पक्ष के लोग जमा हो गए। उनके बीच किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी अरबाज की करीब 23 वर्षीय पत्नी फिरदौस की तबियत खराब हो गई। उसको दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान जिला अस्पताल मेें ही उसकी मौत हो गई। उसके मायके व ससुराल पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई।
हंगामा होने पर अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में इलाका पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि नव विवाहिता कई दिनों से बीमार थी। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान उसकी मौत हुई है। इस संबंध में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।