{"_id":"5f9857d08ebc3e9ba007d137","slug":"hathras-married-death-in-suspicious-circumstances-hathras-news-ali2473530114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
हाथरस: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद आवास विकास कॉलोनी स्थित उसके घर पर जानकारी करती प?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र की आवास-विकास कॉलोनी में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मृतका के मायके वालों के आने का इंतजार कर रही थी।
मंगलवार को शिवानी उर्फ प्रिया (25 वर्ष) पत्नी राघवेंद्र उर्फ गोल्डी पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी आवास-विकास कॉलोनी का शव फांसी के फंदे लटका हुआ देखकर परिजनों के होश उड़ गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। सूचना के बाद कोतवाली निरीक्षक जगदीशचंद्र मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।
घटना स्थल पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। कोतवाली निरीक्षक जगदीशचंद्र ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। एटा से मृतका के मायके के लोगों आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दंपती की शादी को करीब छह साल हो चुके थे।