{"_id":"6394c5e899804c34015dd19d","slug":"hathras-market-remained-closed-for-the-whole-day-due-to-fear-of-gst-raid-sadabad-news-ali3066640112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जीएसटी की छापेमारी के डर से दिन भर बंद रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जीएसटी की छापेमारी के डर से दिन भर बंद रहा बाजार
विज्ञापन
हाथरस : जीएसटी के छापे के डर से सादाबाद के बाजार में बंद दुकानें। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
जीएसटी की छापेमारी के डर से शनिवार को भी कस्बे के बाजार दिन भर बंद रहे। जरूरत के लिए लोगों ने दुकानें जरूर खोली, लेकिन छापेमारी का डर सताता रहा। कई बार अफवाह उड़ने से बाजारों में अफरातफरी का माहौल देखा गया। छापेमारी के डर से तीन दिनों से बाजार का हाल बेहाल है।
गैर पंजीकृत फर्म से कारोबार और टैक्स चोरी के मामले में वाणिज्य कर विभाग द्वारा छापेमारी की जा रही है। हाथरस सहित आसपास के आधा दर्जन से अधिक जिलों में कार्रवाई की जा रही है। कस्बे में भी छापेमारी की संभावना है। बीते तीन दिनों से छापेमारी के डर से दुकानदारों में खलबली है। बार-बार दुकान खोलना और बंद करना जारी है। इसलिए शनिवार को तमाम दुकानदारों ने सुबह से ही दुकान बंद रखीं।
कई इलाकों में दुकानें खुलती और बंद होती रहीं। छापेमारी का डर दुकानदारों के बीच साफ दिखाई दे रहा है। छापेमारी की अफवाह उड़ाई जा रही है। बाजार या प्रमुख इलाकों में जब भी कोई सरकारी गाड़ी दिखाई देती है, छापेमारी का हल्ला हो जाता है। लोग दुकानें बंद कर फरार हो जाते हैं। शनिवार दोपहर अफवाह उड़ने के बाद मुख्य बाजार की लगभग सभी दुकानें बंद हो गई। बाईपास, बस स्टैंड, विनोवा नगर चौराहा, मथुरा अड्डा आदि इलाकों में भी 50 फ़ीसदी लोग दुकानें बंद कर इधर-उधर हो गए। संवाद