फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Market decorated for Dhanteras, there will be business of crores

हाथरस : धनतेरस के लिए सजे बाजार, होगा करोड़ों का कारोबार

Fri, 21 Oct 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Market decorated for Dhanteras, there will be business of crores
हाथरस : बाजार में आर्टिफिशियल झालरों की दुकान पर खरीदारी के लिए लगी महिलाओं की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

धनतेरस पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। जेवरात, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान, वाहन, कपड़े आदि की इस पर्व पर जमकर खरीदारी होगी। कारोबारियों को भी इस पर्व पर काफी बिक्री की उम्मीद है।
शनिवार को धनतेरस पर बर्तनों की खरीद के लिए सबसे अधिक भीड़ उमड़ेगी। शहर में जगह-जगह बर्तनों की दुकानें सजकर तैयार हो चुकी हैं। दुकानदार धनतेरस से बाजार में बूम की उम्मीद जता रहे हैं। शहर में सौ के आसपास सराफ की दुकानें हैं। जिनसे एक करोड़ का कारोबार होने की बात कही जा रही है। महंगाई और सोने, चांदी के तेजी के बाद भी लोग पुरानी परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सोना, चांदी और बर्तनों की खरीदारी करते हैं। इसी तरह लोग इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान भी खरीदेंगे। वाहनों की भी खूब बिक्री होगी। संवाद
विज्ञापन

- धनतेरस बर्तन की खरीदारी के लिए सबसे शुभ माना जाता है। महंगाई का थोड़ा बहुत असर बाजार पर रहेगा लेकिन शहर में करीब पचास दुकानें हैं जिसके हिसाब से पचास लाख रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। - विजय, वार्ष्णेय, बर्तन कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हर बार धनतेरस पर भीड़ उमड़ती है। शहर में सराफा की 100 से ज्यादा दुकानें हैं। लोग धनतेरस पर जेवरात खरीदना शुभ मानते हैं इसलिए अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। चांदी के सिक्कों की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। - मोहन लाल अग्रवाल अध्यक्ष सराफा कमेटी हाथरस
- धनतेरस पर लोग इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान खरीदते हैं। शहर में करीब साठ दुकानें है। इनकी अच्छी सेल है। धनतेरस पर इस बार 40 लाख रुपये तक के कारोबार होने की उम्मीद है। - मोहित खंडेलवाल, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी।
- धनतेरस पर मकान का खरीदना शुभ माना जाता है। पिछली बार कोरोना काल था। इस बार कुछ फ्लैट बुक हुए हैं। कुछ लोग अभी भी मकान खरीदने के लिए संपर्क भी कर रहे हैं। - प्रदीप शर्मा, रियल स्टेट कारोबारी
- लोगों को मिठाई के प्रति रुझान कम हुआ है। इसलिए लोग चॉकलेट व गिफ्ट पैक की खरीदारी करते हैं। पिछले साल कोरोना के चलते कारोबार मंदा रहा था। इस बार अच्छी उम्मीद है। - गोविंद चाकलेट कारोबारी।
- कोलकाता व लखनऊ के लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा इस बार आई है। धनतेरस से पूजन सामग्री की खरीदारी होती है। धनतेरस पर लोग लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा ले जाते हैं। धनतेरस पर अच्छा कारोबार होगा। - राहुल, मूर्ति विक्रेता।
- इस बार बंदरवान, तरह तरह की डिजाइन की पेंटिंग व रंगोली आदि काफी अच्छी आई है, जो लोगों को पसंद आ रही है। धनतेरस से बाजार में तेजी आने की उम्मीद है। इस बार कारोबार की उम्मीद लगी है। - मयंक, सजावटी सामान विक्रेता।
- अभी तक बाजार सुस्त चल रहा है। हालांकि शुक्रवार से चहल पहल दिख रही है। धनतेरस पर अच्छा कारोबार होगा। क्योंकि इस बार कोरोना काल नहीं है। इसलिए लोग खुलकर खरीदारी के मूड़ में हैं। - प्रमेंद्र सिंह, रेडीमेड कपड़ा कारोबारी।

- इस बार धान व आलू का रेट सही है। इसलिए बाइकों की बुकिंग सही हुई है। धनतेरस पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। इस बार स्कूटी ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं। नए मॉडल की डिस्कवर बाइक की अधिक बुकिंग हुई है। - अनिल पाराशर, मैनेजर बाइक शोरूम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed