फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mandi closed for the third day, Aadhatiya Association submitted a memorandum to the MLA

हाथरस: तीसरे दिन भी मंडी रही बंद, आढ़तिया एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Thu, 24 Sep 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Mandi closed for the third day, Aadhatiya Association submitted a memorandum to the MLA
हाथरस: मंडी समिति में हड़ताल के चलते ट्रैक्टर ट्रॉली में बाजरा लेकर आया किसान वापस जाते हुए। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के विरोध में तीसरे दिन भी मंडी बंद रही। इस दौरान मंडी समिति में सन्नाटा पसरा रहा। कुछ किसान अपना अनाज बेचने के लिए पहुंचे लेकिन उन्हें लौटना पड़ा। वहीं, आढ़तिया एसोसियेशन ने अपनी मांगों को लेकर विधायक सदर हरीशंकर माहौर को ज्ञापन सौंपा।
सरकार की नीतियों के खिलाफ आढ़ती लगातार आंदोलन कर रहे हैं। आढ़तियों ने तीसरे दिन भी अपना कारोबार बंद रखा। इससे वहां किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ किसान अपने अनाज को बेचने के लिए आए लेकिन दुकानें बंद देखकर लौट गए। वहीं आढ़तिया एसोसियेशन ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन विधायक हरीशंकर माहौर को सौंपा। मांग की गई है कि मंडी समिति के अंदर लगने वाले ढाई प्रतिशत के मंडी शुल्क को खत्म करा कर एक टैक्स नीति को लागू कराया जाए, जिससे मंडी परिसर के अंदर आने वाले किसानों के कृषि उपज का उचित व अधिक मूल्य दिलाया जा सके।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि मंडी समिति व अन्य विभाग द्वारा आढ़त करने के लाइसेंस के नियमों के तहत कार्य करता है, फिर भी उसे बिचौलिया कह कर अपमानित किया जा रहा है। साथ ही मांग की गई एक समान मंडी शुल्क नीति लागू कर व्यापार को सुगमता से चलाने का सहयोग प्रदान किया जाए। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि व्यापारियों के साथ हूं और मुख्यमंत्री तक पैरवी करा कर इस टैक्स को खत्म कराने प्रयास करूंगा। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री उमाशंकर, भीकंबर सिंह, प्रवीन वार्ष्णेय, मुकेश बंसल, विष्णु गौतम, अनिल वार्ष्णेय, नरेंद्र बंसल, संजय वार्ष्णेय, राजेश कुमार वार्ष्णेय, मदनलाल, अमित शर्मा, विनोद शर्मा ,सुंदर लाल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सिद्धार्थ वार्ष्णेय, भानु प्रकाश वार्ष्णेय, राजकुमार अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अमन बंसल, नवनीत वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed