{"_id":"604bb1b08ebc3ec79c6aea28","slug":"hathras-mamta-s-departure-from-west-bengal-is-very-important-yatindranand-giri-hathras-news-ali258469133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ममता का पश्चिम बंगाल की सत्ता से जाना बेहद जरूरी : यतींद्रानंद गिरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ममता का पश्चिम बंगाल की सत्ता से जाना बेहद जरूरी : यतींद्रानंद गिरि
विज्ञापन
हाथरस : गांव अहवरनपुर में शिव मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करतीं उत्तराखंड की राज्यपा?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि का कहना है कि मुस्लिम समाज के लोग अपने पूर्वजों द्वारा की गई गलतियों को सुधारें और काशी व मथुरा की भूमि को हिंदुओं को सौंप दें। उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी का पश्चिमी बंगाल में सत्ता से जाना अब बेहद जरूरी है। वह यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि साक्ष्यों के आधार पर यह साबित हुआ कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर ही था। कोर्ट ने इसी आधार पर वहां फैसला सुनाया। वहां मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसी तरह से काशी और मथुरा की भूमि को पर भी कब्जा किया गया था। यह मामले भी कोर्ट में चल रहे हैं। इनका निर्णय भी काशी विश्वनाथ और श्रीकृष्ण जन्म भूमि के पक्ष में ही आएगा। ऐसे में मु्िस्लम समाज के धर्मगुरु आगे आएं। वह काशी विश्वनाथ और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जो उनके पूर्वजों ने कब्जा किया था, उसे हिंदुओं को सौंप दें। इसके लिए यह सही समय भी है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का सत्ता से जाना इस प्रदेश के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वहां सांप्रदायिक राजनीति करते हुए ममता बनर्जी ने बांग्लादेश के नागरिकों को पश्चिम बंगाल का नागरिक ही नहीं, बल्कि वहां का हिंसक नागरिक बना दिया है। इससे वहां के बंगाली मूल समाज या भारत के अन्य भागों से जो लोग वहां रह रहे हैं, वह परेशान हो रहे हैं और उन्हें पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस मौके पर भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सुमित शर्मा आदि मौजूद थे।