फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Make the achievements of the government reach the people

हाथरस : सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं

Fri, 19 Mar 2021 10:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Make the achievements of the government reach the people
हाथरस : जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर खेल स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड वाणिज्य कर और राज्य कर के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
इस मौके पर उद्यान एवं खाद्य संस्करण विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा, समाज कल्याण विभाग, कन्या गुरुकुल महाविद्यालय सासनी, जिला पंचायतराज विभाग हाथरस, एनआरएलएम समूह, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मृदा परीक्षण केंद्र और अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाई गईं। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने ओडीओपी में चयनित हींग और आलू की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी ली। अतिथियों ने दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर आशीर्वाद स्वरूप पोषाहार की डलिया भेंट की। कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

सेठ हरचरणदास गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की थीम पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक दल के संचालक महावीर सिंह चौहान ने लोकगीत के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों का वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद पपेट ग्रुप ने कठपुतली कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं सबका साथ-सबका विकास पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिले में संचालित बीसी सखी के स्वयं सहायता समूह को 1.10 लाख और रिवाल्विंग फंड के तहत स्वयं सहायता समूह को 15,000 रुपये का डेमो चेक का वितरण किया। परियोजना निदेशक ने कहा कि लाभार्थियों के खाते में धनराशि का अंतरण किया जा चुका है।
इस मौके दिव्यांगजन विभाग द्वारा 30 ट्राई साइकिल, 50 बैसाखी, दिव्यांग पेंशन के 11, वृद्धा पेंशन के 51, निराश्रित पेंशन के 21, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 10, कामगार टूलकिट योजना के 10, पारिवारिक लाभ योजना के 100, शादी अनुदान के 100, कन्या सुमंगला योजना के 50 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और 140 युवा मंगल दलों को खेल किट का वितरण किया।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए सड़कों के निर्माण, सड़कों की मरम्मत, भवनों के निर्माण, सांसद/ विधायक निधि द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि रविकांत गर्ग ने कहा कि जो वर्षों में नहीं हो पाया, प्रदेश सरकार ने उसे चार वर्ष में कर दिखाया है। पात्र लाभार्थियों को एक ही स्थान पर सभी विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है। बीमार प्रदेश को विकास के नये आयाम तक पहुंचाने का कार्य मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होना हर्ष का विषय है। सदर विधायक हरिशंकर माहौर ने कहा कि सरकार ने चार साल बेमिसाल के नारे को साकार कर दिखाया है।

संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह और महिला संरक्षक मोनिका ने किया। इस अवसर पर डीएम रमेश रंजन, एसपी विनीत जयसवाल, एडीएम जेपी सिंह, सीडीओ आरबी भास्कर, एसडीएम सदर अंजली गंगवार आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed