{"_id":"613e561e8ebc3e01e54441a8","slug":"hathras-make-mursan-the-birth-place-of-king-mahendra-pratap-as-tehsil-hathras-news-ali273012267","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : राजा महेंद्र प्रताप के जन्म स्थल मुरसान को बनाएं तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : राजा महेंद्र प्रताप के जन्म स्थल मुरसान को बनाएं तहसील
विज्ञापन
दिलीप मत्तिल। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए महान स्वतंत्रता सेनानी आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप के जन्म स्थान मुरसान को तहसील बनाने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। लोग मुरसान राजा महेंद्र प्रताप के जन्म स्थल को तहसील बनाने की मांग कर रहे हैं।
मुरसान के लोगों का कहना है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने राज पाठ व परिवार को त्याग कर देश को स्वतंत्र करने के लिए विदेशों में रहकर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी का जन्म स्थान मुरसान क्षेत्र सदैव ही पिछड़ा रहा है। मुरसान रियासत की सीमा में कोई बड़ा कारखाना, उच्च शिक्षण संस्थान, ट्रामा सेंटर नहीं है।
इसके लिए मुरसान के पूर्व चेयरमैन गिर्राज शर्मा ने पहले भी मुख्यमंत्री से यहां पर तहसील बनाने की मांग की थी। आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप सिंह के जन्म स्थान मुरसान को चिर स्थाई स्मृति के लिए पूर्व मुरसान रियासत के कार्यक्षेत्र सोनई, वेशवां सहित उनकी रियासत के अन्य क्षेत्रों को जोड़ते हुए तहसील घोषित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
मुरसान में तहसील बनने से क्षेत्र का विकास होगा। क्षेत्र का विकास ही राजा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुरसान में राजा महेंद्र प्रताप के जन्म स्थान के पास तहसील बनने से आने वाली पीढ़ी उन्हें जन्माें जन्म तक याद रखेगी।
- राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने विदेशों में भी अपने देश का वर्चस्व दिखाया है। उन्हीं की स्मृति में उत्तर प्रदेश सरकार से मांग है कि मुरसान को तहसील का दर्जा दिया जाए। राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर एक तहसील यदि मिलती है तो मुरसान का भी नाम आगे जा सकता है। तहसील के कार्यों के लिए मुरसान के लोगों को हाथरस जाते हैं उन्हें भी राहत मिलेगी। - दिलीप मित्तल
- मैं काफी समय से मुरसान को तहसील बनाने की मांग कर रहा हूं। मुरसान को तहसील बनाने के लिए राजा महेंद्र प्रताप की रियासत से जुड़े क्षेत्र अलीगढ़ के बेशवां और मथुरा के सोनई को भी तहसील से जोड़ दिया जाय। इस समय पीएम और सीएम दोनों अलीगढ़ आ रहे हैं। राजा महेंद्र प्रताप के जन्म स्थल पर तहसील बनने से लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। - पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर शर्मा
- मुरसान क्षेत्र से काफी दूर तक के गांव के लोग हाथरस तहसील जाने के लिये काफी असुविधा झेलते है। अगर मुरसान में तहसील बन जाए तो लोगों की काफी समस्या हल हो जाएंगी और लोगों के कार्यों में भी तेज गति आएगी। - नवीन उपाध्याय
- मुरसान को तहसील बनाने की मांग काफी समय से की जा रही है। अलीगढ़ में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आ रहे हैं। अगर उस दिन मुरसान में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम मुरसान उनके जन्म स्थान के पास तहसील बनवाने की घोषणा हो जाए तो मुरसान के लोगों को काफी खुशी होगी। - पवन चौहान

गिर्राज किशोर शर्मा। संवाद- फोटो : HATHRAS