{"_id":"62ab66ad65a2fe40824fa00a","slug":"hathras-magistrate-will-monitor-246-mosques-of-the-district-hathras-news-ali294035145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले की 246 मस्जिदों की निगरानी करेंगे मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले की 246 मस्जिदों की निगरानी करेंगे मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
हाथरस : जुमे की नमाज से पहले बाजारों में भ्रमण करते डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन बेहद सतर्कता बरत रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मस्जिदों के बाहर निरीक्षण किया। खुफिया तंत्र ने मुस्लिम बाहुल्य व मिश्रित आबादी वाले इलाकों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। धर्मगुरुओं के साथ बैठक ली। डीएम ने पूरे जिले में 246 मस्जिदों पर निगरानी के लिए पर्यवेक्षीय अधिकारी, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए है। इन सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण किया। ड्रोन कैमरों से निगरानी भी सुनिश्चित की गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले शुक्रवार को पुरदिलनगर में बवाल हो गया था। खुफिया तंत्र को भी इसका आभास नहीं हो सका था। कई दिन तक लगातार पुलिस प्रशासन ने वहां कार्रवाई की। ऐसे में फिर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन मस्जिदों के बाहर निरीक्षण करते रहे। मस्जिदों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस फोर्स की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।
शांति समिति की बैठकें भी अधिकारियों ने की। सासनी में एडीएम बसंत अग्रवाल व एसडीएम सासनी अंजलि गंगवार ने मस्जिदों, एडीएम ने कस्बे की जामा मस्जिद पर आकर ड्रोन उड़ाकर मस्जिदों के आसपास की निगरानी की। मौके पर तहसीलदार अनिल कुमार, ईओ स्वदेश आर्य, कोतवाल सतेंद्र सिंह राघव, चेयरमैन लालता प्रसाद के अलावा राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल आदि मौजूद थे। संवाद