फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Made aware to wash hands

हाथरस : हाथ धोने के लिए किया जागरूक

Sun, 16 Oct 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Made aware to wash hands
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विश्व हाथ धुलाई दिवस पर शनिवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य इकाइयों, स्कूलों और अन्य स्थानों पर लोगों को हाथ धोने के प्रति जागरूक किया गया। पोषाहार भी दिया गया।
सासनी ब्लॉक में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सठिया पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता प्रेम लता ने महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को हाथ धोने के प्रति जागरूक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने हाथ धोने के लिए सुमन-के का तरीका बताया। उन्होंने पोस्टर की मदद से भी लोगों को हाथ धुलने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हाथ को ठीक प्रकार न धोने से हम बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता दयानतपुर रेनू रावत ने समझाया कि हमारे हाथों से भी बीमारी फैलती हैं। इसकी वजह से बच्चों में संक्रमण व गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है, इसलिए सभी ठीक ढंग से अपने हाथ जरूर धोएं। आंगनबाड़ी केंद्र सठिया पर आईं सविता देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर हमें हाथ धोने से संबंधी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ को नाखूनों को रगड़-रगड़कर अच्छे से धोने के लिए बताया। नाखूनों में आसानी से मैल जम सकता है, इसलिए उन्हें भी ठीक ढंग से साफ करने के बारे में बताया गया है। सठिया की मनु देवी, स्कूली छात्रा तुलसी, अजय आदि ने विचार साझा किए।
सुमन-के का हाथ धोने का तरीका बेहद असरदार है। एस का मतलब बताया कि सीधा हथेली करके धुलना, यू से उल्टा करें, एम से मुट्ठी को बंद करके, ए से अंगूठा को गदेली के बीच दबाकर, एन से नाखून को गदेली में घिसना, के से कलाई को सीधा करके करीब 20 से 40 सेकेंड धुलना।
-चतुर सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी
प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को हाथ धुलाई के महत्व के बारे में समझाया है। हमें 20 से 40 सेकंड तक साबुन से अच्छे से हाथ धुलने चाहिए। इससे हाथ से फैलने वाली बीमारी नहीं फैलती है।

- डॉ. अवधेश कुमार वार्ष्णेय,, मेडिकल ऑफिसर आरबीएसके
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र पर आने वाली महिलाओं, किशोरियों व बच्चों को हाथ धुलने के प्रति जागरूक किया गया है। उन्हें सही तरीके से हाथ धोने का तरीका बताया गया है। हाथ धुलने के फायदे भी बताए गए हैं।
- धीरेंद्र उपाध्याय, सीडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed