{"_id":"6005c9398ebc3e32e87a9378","slug":"hathras-lock-found-at-two-health-centers-18-doctors-and-10-personnel-found-absent-hathras-news-ali2540935123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो स्वास्थ्य केंद्रों पर मिला ताला, 18 चिकित्सक व 10 कार्मिक मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो स्वास्थ्य केंद्रों पर मिला ताला, 18 चिकित्सक व 10 कार्मिक मिले गैरहाजिर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण उपजिलाधिकारी व डिप्टी कलेक्टरों ने किया। 18 चिकित्सक और 10 अन्य कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
तहसील सासनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसईकाजी और तहसील सिकंदराराऊ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरा पर ताला लगा हुआ मिला। अधिकांश केंद्रों पर सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी।
कुछ केंद्रों पर कई कमियां मिलीं। डीएम ने सभी अनुपस्थित चिकित्सकों व कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। अनुपस्थित चिकित्सकों और कार्मिकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के भी निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलीं कमियों और अनियमितताओं को तत्काल दूर कराते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।