{"_id":"61a70b35f5477e26a35e6591","slug":"hathras-lessons-of-traffic-rules-taught-to-students-hathras-news-ali2794459165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात के नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात के नियमों का पाठ
विज्ञापन
हाथरस : यातायात माह के समापन समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली व पेंटिंग का द?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यातायात माह नवंबर 2021 का समापन कार्यक्रम मंगलवार को एमएलडीवी इंटर कॉलेज में हुआ। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के मकसद से रंगोली एवं पोस्टर बनाए। नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए।
मंगलवार को एसपी ने एमएलडीवी इंटर कॉलेज परिसर में ‘यातायात माह नवंबर 2021’ का समापन किया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए रंगोली एवं पोस्टर बनाए गए। नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। समापन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने यातायात माह के आयोजन के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रुचि गुप्ता, एआरटीओ नीतू सिंह, प्रभारी यातायात अखिलेश कुमार मय स्टाफ, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के अलावा कॉलेज के प्रबंधक स्वतंत्र कुमार गुप्त, अशोक कपूर, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष किशनलाल शर्मा के अलावा कॉलेज का स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संवाद