{"_id":"60ca441b8ebc3e2d6c644567","slug":"hathras-learning-license-will-be-made-again-in-arto-office-from-21-hathras-news-ali2656976160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 21 से एआरटीओ दफ्तर में फिर बनेंगे लर्निंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 21 से एआरटीओ दफ्तर में फिर बनेंगे लर्निंग लाइसेंस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों के लिए राहत की बात है। वह अब फिर से लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट प्रक्रिया को कार्यालय में पहुंचकर पूरा कर सकेंगे। 21 से 30 जून तक के लाइसेंस स्लॉट को मुख्यालय स्तर से अनब्लॉक कर दिया गया है। इससे जिले के काफी आवेदकों को राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के चलते एआरटीओ कार्यलाय में कामकाज प्रभावित हो गया था। एआरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन 120 लाइसेंस बनाए जाते थे। कोरोना संक्रमण के चलते स्लॉट को ब्लाक कर दिया गया था। जिन आवेदकों का 21 जून से तीस जून का स्लॉट है, उसको मुख्यालय से अनब्लॉक कर दिया गया है।
कोविड नियम का पालन करते हुए आवेदक कार्यालय में पहुंचकर टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि 21 से लर्निंग लाइसेंस फिर से शुरू होंगे। 21 से तीस के बीच जो स्लॉट हैं उनको मुख्यालय से अनब्लॉक कर दिया गया है।