फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Leaders and political parties preparing for civic elections

हाथरस : निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे नेता और राजनीतिक दल

Thu, 06 Oct 2022 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:09 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस बेशक अभी तक निकाय क्षेत्रों के आरक्षण का निर्धारण नहीं हुआ है, फिर भी निकाय चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं।संभावना है कि इसी माह प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा हो जाएगी।सभी प्रमुख दल भी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Hathras: Leaders and political parties preparing for civic elections

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेशक अभी तक निकाय क्षेत्रों के आरक्षण का निर्धारण नहीं हुआ है, फिर भी निकाय चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं। सबकी नजर इस समय आरक्षण की घोषणा पर लगी हैं। पिछली बार जिले में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया था। ऐसे में भाजपा की कोशिश है कि फिर इस प्रदर्शन को दोहराया जाए।
जिले में दो नगर पालिका हाथरस और सिकंदराराऊ हैं। सादाबाद, सहपऊ, पुरदिलनगर, हसायन, सासनी और मेंडू नगर पंचायतें हैं। संभावना है कि इसी माह प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा हो जाएगी। इसके लिए हालांकि अभी तक आरक्षण तय नहीं किया गया है कि कौन सी नगर पंचायत या पालिका अध्यक्ष का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा और वार्डों के आरक्षण की क्या स्थिति रहेगी।
विज्ञापन

इस बार नगर पालिका हाथरस का चुनाव भी काफी अलग होगा। इसकी वजह यह है कि पहली बार हाथरस नगर पालिका की सीमा का विस्तार हुआ है। आसपास की 11 ग्राम पंचायतों को हाथरस नगर की सीमा में शामिल किया गया है। इस बार हाथरस नगर पालिका के 35 वार्डों में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि आरक्षण निर्धारण से पहले ही नगरीय क्षेत्र में राजनेताओं व राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कुछ राजनेताओं ने खुद को जनता के सामने संभावित प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है और अपना प्रचार शुरू कर दिया है। सभी प्रमुख दल भी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इसमें भाजपा सबसे आगे है। सबसे ज्यादा दावेदारों की संख्या भाजपा में ही है, लेकिन फिलहाल सबकी नजर आरक्षण पर लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed