{"_id":"63139ecc4b874b41d556c351","slug":"hathras-last-wrestling-of-41-thousand-left-on-par-hathras-news-ali2995969139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 41 हजार की अंतिम कुश्ती बराबर पर छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 41 हजार की अंतिम कुश्ती बराबर पर छूटी
विज्ञापन
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज के अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में दांव पेच दिखाते पहलवान। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मेला श्री दाऊजी महाराज के 111वें महोत्सव के पहले दिन अखिल भारतीय बुर्ज कुश्ती दंगल शुक्रवार को नामचीन पहलवानों के बीच दर्जनों कुश्तियां कराई गई। जिसमें कुछ कुश्तियां आर-पार हुई तो कुछ बराबरी पर छूटी। 41 हजार की अंतिम कुश्ती भी बराबर पर छूटी। दंगल संयोजक एवं सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश सिंह गुड्डू ने पुरस्कार राशि, बुर्ज अंग वस्त्र, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पहलवानों को सम्मानित किया।
पहले दिन बीती रात्रि को करीब चार दर्जन बड़ी कुश्तियां क्षेत्रीय एवं बाहरी पहलवानों के मध्य कराई गई। 11000 के इनाम की पहले दिन की बड़ी कुश्ती अली पहलवान अखाड़ा पवन व्यायामशाला चिंता गढ़ी हाथरस पट्ठा भोंदी पहलवान व हनुमान पहलवान अखाड़ा गुरु हनुमान दिल्ली पट्ठा गुरु हनुमान के मध्य कराई गई, जो कि बराबरी पर छूटी। दूसरी बड़ी कुश्ती पंद्रह हजार रुपये की हर्ष पहलवान अखाड़ा पवन व्यायाम शाला चिंतागढ़ी व हैप्पी पहलवान अखाड़ा पट्टी अमृतसर (पंजाब) पट्ठा पाना पहलवान के मध्य कराई गई, जोकि बराबरी पर छूटी।
अंतिम बड़ी कुश्ती अजीत पहलवान अखाड़ा धाउबाग कुंवरपुर हाथरस पट्ठा भोला पहलवान एवं श्यामवीर पहलवान अखाड़ा हरकेश (आगरा) के मध्य 31 हजार रुपये की हुई, जो कि 41 हजार तक पहुंच गई। ये कुश्ती बीस मिनट की हुई। जोकि बराबरी पर छूटी। इस मौके पर सांसद राजवीर दिलेर, संयोजक राजेश गुड्डू, सह संयोजक देव चौधरी, कुंजबिहारी शर्मा आदि ने हाथ मिलवाया। मौके पर ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, नागेंद्र पाठक, रामवीर सिंह भइयाजी, भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विष्णु बघेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो चौ. चंद्रवीर सिंह, नीरेश प्रताप सिंह, सुरेश अग्रवाल, अर्जुन वाल्मीकि, योगेंद्र सिंह गहलोत, श्याम सुंदर शर्मा बंटी भइया, लक्ष्मीराज सिंह, गौरव प्रताप सिंह प्रधान आदि थे। संवाद