{"_id":"63139f7ff62fc84d6134f922","slug":"hathras-last-date-extended-for-verification-of-applications-for-scholarship-and-fee-reimbursement-scheme-hathras-news-ali2995971174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के आवेदनों के सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के आवेदनों के सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दशमोतर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोतर कक्षाओं से संबंधित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटा को लॉक करने के लिए संस्थाओं, विश्वविद्यालयों, एफिलिएटिंग एजेंसी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संबंधित शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष के लिए समयावधि बढ़ा दी गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सरिता ने बताया कि जनपद के संबंधित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिए कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त कर मास्टर डाटा में संपूर्ण सूचनाएं भरकर अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित कर आवेदन करें।
हस्ताक्षर से प्रमाणित करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर कर दी गई है। जनपद के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के लिए संबंधित विश्वविद्यालय, एफिलिएटिंग एजेंसी के नोडल अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक के लिए शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि की अंकित करना तथा उसकी प्रमाणिकता ऑनलाइन सत्यापित करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर से 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है। संवाद