{"_id":"6a2fd77958afe29fa200d1fc","slug":"hathras-lakkhi-mela-from-september-2-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: लक्खी मेला 2 सितंबर से, 115वें दाऊजी महाराज मेले की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: लक्खी मेला 2 सितंबर से, 115वें दाऊजी महाराज मेले की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
Mon, 15 Jun 2026 04:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 15 Jun 2026 04:17 PM IST
सार
श्री दाऊजी महाराज मेला केवल हाथरस का ही नहीं, बल्कि संपूर्ण ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और महत्वपूर्ण धार्मिक विरासत है। मेला 2 सितंबर से लगेगा। मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज प्रांगण
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बलदेव छठ (2 सितंबर) से शुरू होने वाले हाथरस के 115वें राजकीय लक्खी मेला (श्री दाऊजी महाराज) के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मेला परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने मेला परिसर, परिक्रमा मार्ग, पार्किंग स्थलों, प्रवेश एवं निकास मार्गों, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि मेले के आयोजन में अभी पर्याप्त समय है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करें। मेले को यादगार बनाने में कोई कसर न छोड़ें।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों और लोगों से मिले सुझावों को ध्यान में रखते हुए इस साल मेले को और अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए अनुकूल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि श्री दाऊजी महाराज मेला केवल हाथरस का ही नहीं, बल्कि संपूर्ण ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और महत्वपूर्ण धार्मिक विरासत है। इसके लिए सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन