{"_id":"63de715999211b21ef70c4dd","slug":"hathras-lags-behind-in-disposal-of-complaints-54-in-up-and-3rd-in-mandal-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras news: शिकायतों के निपटारे में हाथरस फिसड्डी, यूपी में 54 तो मंडल में तीसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras news: शिकायतों के निपटारे में हाथरस फिसड्डी, यूपी में 54 तो मंडल में तीसरे स्थान पर
Sat, 04 Feb 2023 08:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 04 Feb 2023 08:23 PM IST
सार
माह जनवरी की शिकायतों के निस्तारण की रैकिंग जारी कर दी गई है। शिकायतों के निस्तारण में हाथरस 54 वें पायदान पर है। यहां तक कि मंडल में भी शिकायतों के निस्तरण में जिला तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में अफसरों के संजीदा न होने के कारण जिले की स्थिति दयनीय बनी हुई है।आईजीआरएस पोर्टल व विभिन्न माध्यमों से प्राप्त् होने वाली शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में 54 वें और मंडल में तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
शासन स्तर से शिकायतकर्ता की समस्याओं के निस्तारण के लिए आईजीआरएस, मुख्यमंत्री संदर्भ व अन्य ऑनलाइन माध्यम शुरू किए गए हैं। इन माध्यमों से शिकायतकर्ता अपने घर बैठे ही शिकायत को दर्ज करा सकता है। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए समयावधि को भी निर्धारित किया गया है। यहां तक कि शिकायतों के निस्तारण की शासन स्तर से भी लगातार मॉनीटरिंग होती है। वहीं शासन स्तर से शिकायत के निस्तारण होने के बाद भी निस्तारण का फीड बैक शिकायतकर्ता से लिया जाता है।
विज्ञापन
शासन की ओर से प्रत्येक माह जिले में आई शिकायतों व उनके निस्तारण को लेकर रैकिंग निर्धारित की जाती है। माह जनवरी की शिकायतों के निस्तारण की रैकिंग जारी कर दी गई है। शिकायतों के निस्तारण में जिला 54 वें पायदान पर है। यहां तक कि मंडल में भी शिकायतों के निस्तरण में जिला तीसरे नंबर पर है। अब प्रशासन की ओर से शिकायतों की संख्या को कम करने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे कि शासन ने रैंकिंग का सुधारा जा सके।
विज्ञापन