फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Laborer fell while opening shuttering, died

हाथरस : शटरिंग खोलते वक्त गिरा मजदूर, मौत

Thu, 17 Jun 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Laborer fell while opening shuttering, died
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से सटी बांके बिहारी कॉलोनी में शटरिंग खोलते वक्त एक मजदूर नीचे गिर गया। साथी मजदूर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद उसके परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए और रोने-बिलखने लगे। वहीं मकान मालिक भी अस्पताल पहुंच गए।
कोतवाली सदर इलाके के नगला धंसी रोड स्थित बांके बिहारी कॉलोनी में रनवीर सिंह का मकान बन रहा है। जिसका 27 मई को लेंटर पड़ा था। जिसमें महा का नगला निवासी ठेकेदार की शटरिंग लगी हुई थी। शटरिंग को खोलने के लिए बुधवार को तीन मजदूर लगे थे। जिनमें दिनेशचंद्र (30 वर्ष) पुत्र रतन सिंह निवासी रामगढ़ कोटा मुरसान भी शामिल था। शटरिंग खोलते वक्त दिनेश का पैर फिसल गया, जिससे वह गिर गया।
विज्ञापन

बुरी तरह से घायल दिनेश को उसके साथी मजदूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनेश की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और तुरंत की परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है, अगर कोई आता है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed