फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kotwali Sadar Police arrested four vicious crooks

हाथरस: कोतवाली सदर पुलिस ने चार शातिर बदमाश दबोचे

Wed, 08 Jul 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Kotwali Sadar Police arrested four vicious crooks
हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए चार बदमाश। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यालय के आदेश के बाद जिले की पुलिस टॉप-10 अपराधियों की धरपकड़ में लग गई है। दूसरे दिन मंगलवार को भी पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें दीं। कोतवाली सदर पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। यह चारों कोतवाली सदर के टॉप-10 बदमाशों में शामिल हैं।
पुलिस मुख्यालय से टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश मिलते ही जिले की पुलिस हरकत में आ गई है। एसपी विक्रांत वीर व एएसपी प्रकाश कुमार निर्देशन पर अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली निरीक्षक जगदीश चंद्र व उनकी पुलिस टीम ने ऑपरेशन क्लीन के तहत एक ही रात में ताबड़तोड़ दबिश देकर चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

यह चारों कोतवाली सदर की टॉप-10 बदमाशों की लिस्ट में शामिल हैं। इस सिलसिले में अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली सदर में पत्रकारों को बताया कि सूरज उर्फ गजनी निवासी नगला टीका को आगरा रोड मां वैष्णो एन्क्लेव के पास से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस और 200 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। बालापट्टी चौराहा से विद्यापति नगर की ओर आने वाले रास्ते पर रात करीब पौने 11 बजे जावेद पुत्र जाकिर निवासी लाला का नगला को पुलिस ने रोका तो वह भागने लगा। एसआई राजेश यादव व एचसी अफसर खां ने शातिर को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और 730 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। अशोका टॉकीज के सामने बांस मंडी की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका तो वह भागने लगे। जिस पर पुलिस ने बदमाश होने के शक में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर एक के पास से 500 ग्राम और दूसरे के पास से 450 ग्राम नशीला पाउडर पुलिस ने बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सन्नी उर्फ सलीम पुत्र मेहरुद्दीन निवासी किला खाई और अरसद पुत्र मुकीम बेग निवासी कोठी बेलनशाह के नाम शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र, इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश कुमार वर्मा, एसआई राजेश यादव, एसआई साहब सिंह, एसआई बलवीर सिंह, एसआई जनमेद सिंह, एसआई रामपाल, सिंह, अफसर खां, अंकित, आलोक कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed