{"_id":"609437688ebc3ec0da5648a6","slug":"hathras-kotwal-made-a-video-of-shopkeepers-will-be-an-fir-sikandhra-rahu-news-ali2625799174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोतवाल ने बनाया दुकानदारों का वीडियो, होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोतवाल ने बनाया दुकानदारों का वीडियो, होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
एक तरफ कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार कर्फ्यू लगाकर चेन तोड़ने की कोशिश कर रही है तो वहीं, कुछ दुकानदार धड़ल्ले से नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू में भी दुकानदार दुकानें खोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसको देखते हुए कोतवाल प्रवेश राना ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में भ्रमण कर दुकानदारों का वीडियो बनाया। इन दुकानदारों पर अब कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कोरोना कर्फ्यू में आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए दोपहर 11 बजे तक फल सब्जी, किराना वालों को दुकान खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन, बाजार में सभी तरह के दुकानदार दुकानों को खोल रहे हैं। कुछ लोग बिना मास्क के ही बाजार में घूम रहे हैं। सामाजिक दूरी का पालन पूरी तरह से नहीं हो पा रहा है। इसी के मद्देनजर कोतवाल ने सादे ड्रेस में बाजार का भ्रमण कर दुकानों का वीडियो बनाया। उन्होंने कहा कि अब इन दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर की जाएगी।