{"_id":"68210227c60edf99660bf288","slug":"hathras-kota-road-will-be-widened-by-rs-2266-crores-hathras-news-c-56-1-mrt1060-131373-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 22.66 करोड़ से चौड़ा होगा हाथरस-कोटा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 22.66 करोड़ से चौड़ा होगा हाथरस-कोटा मार्ग
विज्ञापन
शहर से मथुरा के दाऊजी जाने वाले रास्ते को सुगम बनाए जाने की तैयारी की जा रही हैं। हाथरस से दाऊजी के लिए जाने वाले कोटा मार्ग का नवीनीकरण कराया जाएगा। इस मार्ग का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इसके लिए 22.66 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वर्तमान में इस मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर है, जिसे बढ़ा कर 5.50 मीटर तक किया जाएगा।
हाथरस से मथुरा जनपद के दाऊजी जाने के लिए कोटा जाने वाले मार्ग का नवनिर्माण किया जाएगा। करीब 10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने का प्रस्ताव बनाया गया है। जिसके तहत इस मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर की जाएगी। इसके लिए 22.66 करोड़ रुपये का प्र्रस्ताव बनाया गया है। इस प्रस्ताव में करीब 10 किलोमीटर के मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण से वाहन चालकों की परेशानी कम होगी। बड़े वाहनों का भी आवागमन हो सकेगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।