{"_id":"608d9ff88ebc3ec197028615","slug":"hathras-knowledge-of-quacks-on-social-media-can-kill-hathras-news-ali262266857","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सोशल मीडिया पर नीम हकीम का ज्ञान, ले सकता है जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सोशल मीडिया पर नीम हकीम का ज्ञान, ले सकता है जान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लोग इससे डरकर घरों में कैद हैं। जिसके कारण उनका ज्यादातर वक्त मोबाइल पर बीत रहा है। ऐसे में कई तरह के मैसेज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फलां दवा खाने या नुस्खा अजमाने से कोरोना नहीं होगा, या ठीक हो जाएगा। घबराकर लोग ऐसी बातों पर अमल भी कर रहे हैं, लेकिन कई मामलों में लाभ की बजाय इसका नुकसान भी हो रहा है। ऐसे में जरूरी है कि चिकित्सकों द्वारा जारी किए नंबरों से ही परामर्श ले।
सोशल मीडिया पर कोरोना के इलाज से संबधित कई संदेश और वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे वीडियो और मैसेज को लोग तत्काल एक दूसरे को भेजकर खुद डाक्टर बन रहे हैं। लोगों को यह नादानी भारी पड़ सकती है। कई ग्रुप में मैसेज वायरल हुआ कि सेंधा नमक से प्याज खाने पर कोरोना ठीक हो सकता है। ऐसे ही एक मैसेज में बताया जा रहा है कि अदरक के साथ काली मिर्च लेने से कोरोना इलाज हो जाएगा। तमाम दवाओं के नाम लिखे संदेश भी दिख रहे हैं। उनको लेने के तरीके भी बताए गए हैं।
कई वीडियो में कोरोना के इलाज के सुझाव दिए गए हैं। जाने अनजाने में लोग इन बातों पर अमल कर रहे हैं। लेकिन बिना डाक्टर की सलाह के इन मैसेज के अनुसार इलाज करना भारी पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा व शहर के चिकित्सकों द्वारा परामर्श के लिए अपने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। लोग चिकित्सकों से सुबह नौ बजे से रात तक परामर्श लेकर ही सुझाव लें। उसके बाद ही दवा लें। इस समय में नीम हकीम का ज्ञान, आपकी जान भी ले सकता है।