{"_id":"600091d78ebc3e30c907c3d5","slug":"hathras-knowledge-of-internet-is-necessary-to-avoid-cyber-crime-sasni-news-ali2537662151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : साइबर अपराध से बचने के लिए इंटरनेट का ज्ञान जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : साइबर अपराध से बचने के लिए इंटरनेट का ज्ञान जरूरी
विज्ञापन
हाथरस : ग्राम विर्रा में साइबर क्राइम की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ऑपरेशन साइबर कवच अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने गांव विर्रा व बांधनू में चौपाल लगा कर लोगों को जागरूक किया। चौपाल में वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए इंटरनेट एवं मोबाइल के सुरक्षित प्रयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने टेक्नोलॉजी के फायदे व नुकसान दोनों की जानकारी लोगों को दी और प्रयोग करते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सावधानियां बरतने से साइबर अपराध से बचा जा सकता है। एटीएम से लेनदेन के समय देख लें कि कोई आसपास तो नहीं है। इस संबंध में किसी व्यक्ति पर विश्वास न करें। बैंक एकाउंट व एटीएम के संबंध में टेलीफोन पर मांगे जानी वाली जानकारी साझा न करें।
नेटवर्किंग साइट पर अपरिचित लोगों को न जोड़ें। साइबर अपराधी अक्सर ऑनलाइन जानकारी कर वित्तीय अपराध को अंजाम देते हैं। एप डाउनलोड करते समय पूरी जानकारी कर प्रक्रिया पूरी करें। इस मौके पर अधीनस्थ स्टॉफ भी मौजूद थे।