फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Knowledge of farming through integrated system given to farmers

हाथरस : किसानों को दिया एकीकृत प्रणाली से खेती करने का ज्ञान

Wed, 24 Nov 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Knowledge of farming through integrated system given to farmers
हाथरस : कृषि विज्ञान केंद्र पर समूह दक्षता कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कृषि विभाग हाथरस द्वारा आत्मा योजना के तहत दो दिवसीय समूह क्षमता कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र पर किया गया। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों के साथ एकीकृत फसल प्रणाली से संबंधित विषय पर किसानों को विस्तार से जानकारी दी।
वैज्ञानिक कृषि अभियंत्रण डॉ. कमलकांत ने बताता कि श्रम कम करने बाले महिला उपयोगी कृषि यंत्रों के बारे में बताया। महिला वैज्ञानिक (गृहविज्ञान) डॉ. पुष्पा देवी ने मौसमी फल एवं सब्जियों की प्रसंस्करण तकनीक के साथ पोषण वाटिका से सब्जियों का उत्पादन कर करने की बात पर जोर दिया, ताकि कुपोषण की समस्या का निवारण हो सके।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कृषि आधारित लघु उद्योग चलाने के लिए प्रोत्साहित किया। एसडीओ सिकंदराराऊ सुधीर शर्मा ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के बारे में बताया। डिप्टी पीडी हरिओम शर्मा ने समूह के सदस्यों को दोना-पत्तल बनाने के उद्योग से अधिक आमदनी अर्जित करने के उपाय बताए। संचालन एटीएम हाथरस सुरेंद्र पाल ने किया। इस मौके पर भुवनेश कुमार, संजीव शर्मा, बृजनंदन गंगवार, राजेंद्र कुमार, देव सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed