फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Killing of animal foster in Gizauli, dead body found in farm near Rajwahe

हाथरस: गिजौली में पशु पालक की हत्या, रजवाहे के पास खेत में पड़ा मिला शव

Wed, 17 Jun 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Killing of animal foster in Gizauli, dead body found in farm near Rajwahe
हाथरस: पशुपालक की हत्या के बाद मौके पर जांच करते एएसपी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

ग्राम पंचायत तसींगा के मजरा गिजौली में मंगलवार की शाम को एक पशु पालक की हमलावरों ने धारदार हथियारों से हत्या कर दी। पशुपालक का शव गिजौली स्थित रजवाहे के निकट एक खेत में पड़ा हुआ मिला। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर एएसपी, सीओ और कोतवाल भी पहुंच गए और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। मृतक के परिजनों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की गई।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत तसींगा के गांव नीतिनिवास निवासी रामवीर (45 वर्ष) पुत्र श्रीचंद्र मंगलवार की दोपहर को अपनी करीब 40 बकरियों को चराने के लिए रजवाहे की तरफ निकला था, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटा। बताते हैं कि रामवीर का शव गांव गिजौली स्थित रजवाहे के पास एक खेत में पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर मौके पर बिसावर चौकी इंचार्ज सतीशचंद्र यादव के अलावा कोतवाल डीके सिसौदिया, सीओ योगेश कुमार और एएसपी पहुंच गए और घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजनों के भी बयान लिए गए। शव मिलने से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। सीओ योगेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि रामवीर की हत्या की गई है। उसके सर और गले पर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी बकरियां भी गायब हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed