{"_id":"62eeb853d66a891d354e3276","slug":"hathras-kanwariyas-started-returning-with-ganga-water-in-kanwar-hasayan-news-ali297673563","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कांवड़ में गंगाजल लेकर लौटने लगे कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कांवड़ में गंगाजल लेकर लौटने लगे कांवड़िये
विज्ञापन
हाथरस : सुरक्षा के बीच कांवड़ लेकर लौटते कांवड़िया। संवाद
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
श्रावण मास के अंतिम सोमवार से पहले कांवड़ियों के जत्थे फिर से सजी-धजी कांवड़ों में गंगाजल लेकर मंजिल की तरफ लौट रहे हैं। यह कांवड़िये सोरों के लहरा और कछला घाट से गंगाजल लेकर लौट रहे हैं।
सावन का अंतिम सोमवार होने की वजह से इस बार कांवड़ियों की संख्या पिछली बार के मुकाबले ज्यादा दिख रही है और इसमें आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मथुरा-बरेली राजमार्ग स्थित गांव नगला रति के निकट कांवड़ियों की कतारें दिखाई दे रही हैं।
कांवड़ में ले जाए जा रहे गंगाजल से यह कांवड़िये सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों की सेवा-सुश्रुसा के लिए जगह-जगह शिविर भी लगाए गए हैं। पुलिस कर्मी एक से दूसरी कोतवाली की सीमा क्षेत्र कांवड़ियों को सुरक्षित छोड़ रहे हैं। संवाद