{"_id":"5f7df3818ebc3e9baf5ce0d3","slug":"hathras-justice-is-not-possible-without-narco-test-karni-sena-hathras-news-ali2456877171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नार्को टेस्ट के बिना न्याय संभव नहीं- करणी सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नार्को टेस्ट के बिना न्याय संभव नहीं- करणी सेना
विज्ञापन
हाथरस: अरोपी पक्ष के परिजनों से मिलते करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि इस मामले में कुछ लोग गंदी राजनीति कर रहे हैं। इस प्रकरण में जो भी दोषी हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए, लेकिन जो निर्दोष हैं, उन्हें रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना नार्को टेस्ट के न्याय संभव नहीं है।
बिटिया के गांव में आरोपियों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि जब बिटिया ने जो नाम लिया, वह आरोपी व पीड़ित पक्ष दोनों के घरों में मौजूद हैं, वह सोचने का प्रश्न है। उन्होंने कहा कि वह आरोप नहीं लगा रहे हैं। मैं उस बेटी के साथ हूं, जिसके साथ यह घटना हुई है। जिसने इस बेटी की जान ली है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
हमारा संगठन निर्दोषों के साथ खड़ा हुआ है। हम माहौल शांत होने के बाद यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिना किसी विरोध के एसआईटी और सीबीआई जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़ित पक्ष व आरोपी पक्ष को नार्को टेस्ट कराया जाना जरूरी है। बिना नार्को टेस्ट के हकीकत सामने नहीं आएगी। नार्को टेस्ट के आधार पर ही न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
भीम आर्मी को दी चेतावनी
राकेश सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि भीम आर्मी के लोग यहां खेतों में छिपकर रह रहे हैं। वे दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भीम आर्मी के लोग अगर दंगा भड़काने की कोशिश करेंगे तो करणी सेना के पदाधिकारी हर जगह सामने खड़े मिलेंगे।